विलोम का शाब्दिक अर्थ है – उलटा, विपरीत, रीति-विरूद्ध।
सांसारिक, सामाजिक, क्रिया-कलाप, भाव आदि के विपरीत रूप, भाव आदि को प्रकट करने वाले शब्दों को भाषा में विलाेम शब्द (Vilom Shabd) कहा जाता है। ये हिन्दी में या तो अपने मूल रूप में ही विद्यमान हैं। अर्थात् ये वे शब्द होते हैं जिनके अर्थ एक दूसरे के विपरीत होते हैं। दूसरे शब्दों में, वे शब्द जो एक दूसरे के विपरीत भाव या विचार व्यक्त करते हैं।
विलोम शब्दों का उपयोग भाषा को अधिक प्रभावशाली और स्पष्ट बनाने के लिए किया जाता है।
पूर्ण विलोम: ये शब्द एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत होते हैं, जैसे सच और झूठ।
अंशिक विलोम: ये शब्द एक दूसरे के विपरीत होते हैं, लेकिन कुछ हद तक समानता भी रखते हैं, जैसे अच्छा और बुरा।
सापेक्ष विलोम: ये शब्द एक दूसरे के विपरीत होते हैं, लेकिन यह विरोध संदर्भ पर निर्भर करता है, जैसे बड़ा और छोटा।
विलोम शब्दों का उपयोग विभिन्न प्रकार के लेखन में किया जाता है, जैसे कि कविता, कहानी, और निबंध। वे भाषा को अधिक प्रभावशाली और स्पष्ट बनाने में मदद करते हैं।
“विगत वर्षों मे आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये विलोम शब्दों के प्रश्न”
“अ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
अकलंक का विलोम शब्द
सकलंक
अकर्मक का विलोम शब्द
सकर्मक
अधम का विलोम शब्द
उत्तम
अंतरंग का विलोम शब्द
बहिरंग
अनिवार्य का विलोम शब्द
ऐच्छिक/वैकल्पिक
अपकार का विलोम शब्द
उपकार
अर्पण का विलोम शब्द
ग्रहण/प्रदान
अभियुक्त का विलोम शब्द
अभिमुक्त/अभियोगी
अनेक का विलोम शब्द
एक
अपेक्षा का विलोम शब्द
उपेक्षा/अनपेक्षा
अपयश का विलोम शब्द
यश/सुयश
अल्पप्राण का विलोम शब्द
महाप्राण
अवरोध का विलोम शब्द
अनवरोध
“आ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
आकाश का विलोम शब्द
पाताल
आकांक्षा का विलोम शब्द
अनाकांक्षा
आच्छादन का विलोम शब्द
अनाच्छादन
आलसी का विलोम शब्द
कर्मठ
आवृत का विलोम शब्द
अनावृत
“इ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
इति का विलोम शब्द
अथ
इहलोक का विलोम शब्द
परलोक
“ई” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
इप्सित का विलोम शब्द
अनीप्सित
“उ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
उग्र का विलोम शब्द
सौम्य
उत्तम का विलोम शब्द
अधम
उत्साह का विलोम शब्द
निरुत्साह
उत्थान का विलोम शब्द
पतन
उत्कर्ष का विलोम शब्द
अपकष्
“ऊ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
ऊर्ध्व का विलोम शब्द
अध
ऊढ़ा का विलोम शब्द
अनूढ़ा
ऊर्ध्वगति का विलोम शब्द
अधोगति
“ऋ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने वर्षों के अनुभव और ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा एवं व्याकरण की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री के साथ-साथ अब आपके लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी ताज़ा अपडेट और नोटिफिकेशन भी लेकर आए हैं।
हमारा उद्देश्य है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक, अद्यतित और उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो। यहाँ आपको न केवल हिंदी व्याकरण के सरल और स्पष्ट नोट्स मिलेंगे, बल्कि SSC, Railway, Banking, Defence और अन्य सरकारी नौकरियों की अधिसूचनाएँ भी सबसे पहले प्राप्त होंगी।
आइए, हम मिलकर हिंदी व्याकरण की गहराई को समझें और साथ ही सरकारी नौकरी की राह को आसान बनाएं। सफलता की इस यात्रा में हम आपके विश्वसनीय साथी हैं।
धन्यवाद।