जब कोई वाक्य कम से कम शब्दों में व्यक्त किया जाता है और यह शब्द वाक्यांश (Vakyansh) का पूरा अर्थ सिद्ध करता है, तो उसे “वाक्यांश के लिए एक शब्द” कहा जाता है, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द के उदाहरण
ये सभी उदाहरण पिछले वर्षों में किसी ना किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, तो आप चाहे किसी भी परीक्षा कि तैयारी कर रहें हो ये आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे।
क्रम संख्या | वाक्यांश (Vakyansh) | वाक्यांश के लिए एक शब्द (Vakyansh ke liye ek shabd) |
---|---|---|
1 | जो मान-सम्मान के योग्य हो | माननीय |
2 | किसी मत को मानने वाला | मतानुयायी |
3 | जिसके पाणि में (हाथ) वीणा हो | वीणापाणि |
4 | जिसके हाथ में वज्र हो | वज्रपाणि |
5 | सौ में से सौ | शतप्रतिशत |
6 | शयन (सोने) का आगार (कमरा) | शयनागार |
7 | क्रम के अनुसार | यथाक्रम |
8 | जहाँ तक सध सके | यथासाध्य |
9 | जो रथ पर सवार है | रथी |
10 | झीं-झीं की तेज आवाज करने वाला कीड़ा | झींगुर |
11 | ठनठन की आवाज | ठनठनाहट |
12 | नया-नया आया हुआ | नवागंतुक |
13 | एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला | दलबदलू |
14 | जिसका मन महान हो | महा मना |
15 | जिसका हृदय उदार हो | उदारहृदय |
16 | जो राज्य या राजा से द्रोह करे | राजद्रोही |
17 | संगीत के छः राग | घड़ाग |
18 | छह कोने वाली आकृति | घट्कोण |
19 | मिठाई बनाने और बेचने वाला | हलवाई |
20 | हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री | हंसगामिनी |
21 | जिसके शिखर (सिर) पर चंद्र हो | चंद्रशेखर |
22 | झमेला करने वाला | झमेलिया |
23 | टाइप करने की कला | टंकन |
24 | लगातार की घंटा बजने से होनेवाला शब्द | टनाटन |
25 | ठगों का मोदक/लड्डू जिसमें बेहोश करने वाली चीज मिली रहती है। | ठगमोदक/ठगलड्डु |
26 | जो संगीत जानता है | संगीतज्ञ |
27 | एक ही समय में उत्पन्न होने वाला | समकालीन |
28 | सेतुबंध रामेश्वरम् से हिमालय तक | असेतुहिमालय |
29 | अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला | इच्छानुसारी |
30 | वह नाटक जिसमें गीत अधिक हो | गीतरूपक |
31 | परब्रह्म का सूचक ‘ओ’ शब्द | ओंकार |
32 | जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
33 | जो पहले न देखा गया हो | अद्रितपूर्व |
34 | जो धर्म या शास्त्र के विरुद्ध हो | अधर्म |
35 | जिसकी बाँहें जानु (घुटने) तक पहुँचती हो | आजानुबाहु |
36 | आशा से अतीत (परे) | आशातीत |
37 | बहुत सी घटनाओं का सिलसिला | घटनावली / घटनाक्रम |
38 | घूस लेने वाला/रिश्वत लेने वाला | घूसखोर / रिश्वतखोर |
39 | जो चंद्र धारण करता हो | चन्द्रधारी |
40 | जो कटु बोलता है | कटुभाषी |
41 | ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र का पूरा बिम्ब ढँक जाय | खाग्रस्त |
42 | कुछ निश्चित लम्बाई का कपड़ा | थान |
43 | स्थल या जल का तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बडे खंडो को मिलाता है | जलदमरुमध्य |
44 | जिसमें ढाल हो | ढालू / ढलवां |
45 | ढिंढोरा पीटने वाला | ढिंढोरिया |
46 | किसी पद अथवा सेवा से मुक्ति का पत्र | त्यागपत्र |
47 | पुलिस की बड़ी चौकी | थाना |
48 | हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा | धुन्ध |
49 | किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत्त | इतिवृत |
50 | अन्न को पचाने वाली जठर (पेट) की अग्नि | जठराग्नि |
51 | इस लोक से सम्बन्धित | एहिक |
52 | इन्द्रजाल करने वाला | ऐंद्रजालिक |
53 | अपनी विवाहित पत्नी से उत्पन्न | आरस |
54 | अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला | किंकर्तव्यविमूढ़ |
55 | जो सदैव हाथ में खड्ग लिए रहता है | खड़गहस्त |
56 | जो गाँव से सम्बन्धित हो | ग्रामीण |
57 | सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला | छापामार |
58 | दूसरों के दोषों को खोजना | छिद्रान्वेषण |
59 | जो जन्म से अंधा हाे | जन्मांध |
60 | दस वर्षों का समय | दशक |
61 | मछली पकड़ने या बेचने वाली जाति विशेष | धीवर |
62 | अपने को पण्डित मानने वाला | पण्डितरा |
63 | बहुत-सी भाषाओं को बोलने वाला | बहुभाषाभाषी |
64 | बहुत-सी भाषाओं को जानने वाला | बहुभाषाविद |
65 | दीवार पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
66 | पथ का प्रदर्शन करने वाला | पथ प्रदर्शक |
67 | आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला | फिजूलखर्ची |
68 | फलने वाला या फल (ठीक परिणाम) देने वाला | फलदायी |
69 | भूतों का ईश्वर | भूतश/भूतेश्वर |
अन्य महत्वपूर्ण वाक्यांश (Vakyansh) के लिए एक शब्द
यहाँ वाक्यांश लिए एक शब्द के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण उदाहरण दिए गये है जो कि वाक्यांश का पूरा अर्थ सिद्ध करते हैं। आप इन्हे बार बार पढ़ें जिससे आपको ये कंठस्थ हो जाएंगे।
क्रम संख्या | वाक्यांश (Vakyansh) | वाक्यांश के लिए एक शब्द (Vakyansh ke liye ek shabd) |
1 | जिसकी तुलना न हो सके | अतुलनीय |
2 | जिसके आदि (प्रारम्भ) का पता न हो | अनादि |
3 | जिसके आने की तिथि निश्चित न हो | अतिथि |
4 | कमर के नीचे पहने जाने वाला वस्त्र | अधोवस्त्र |
5 | जिसके बारे में कोई निश्चित न हो | अनिश्चित |
6 | जिसका आदर न किया गया हो | अनादृत |
7 | जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा हो | अन्यमनस्क |
8 | जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो | अपव्ययी |
9 | आवश्यकता से अधिक धन का संचय न करना | अपरिग्रह |
10 | जो किसी पर अभियोग लगाए | अभियोगी |
11 | जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है | अपथ्य |
12 | जिस वस्त्र को पहना न गया हो | अप्रहत |
13 | न जोता गया खेत | अप्रहत |
14 | जो बिन माँगे मिल जाए | अयाचित |
15 | जो कम बोलता हो | अल्पभाषी/मितभाषी |
16 | आदेश की अवहेलना | अवज्ञा |
17 | जो बिना वेतन के कार्य करता हो | अवैतनिक |
18 | जो व्यक्ति विदेश मे रहता हो | अप्रवासी |
19 | जो सहनशील न हो | असहिष्णु |
20 | जिसका कभी अन्त न हो | अनन्त |
21 | जिसका दमन न किया जा सके | अदम्य |
22 | जिसका स्पर्श करना वर्जित हो | अस्पृश्य |
23 | जिसका विश्वास न किया जा सके | अविश्वस्त |
24 | जो कभी नष्ट न होने वाला हो | अनश्वर |
25 | जो रचना अन्य भाषा की अनुवाद हो | अनूदित |
26 | जिसके पास कुछ न हो अर्थात् दरिद्र | अकिँचन |
27 | जो कभी मरता न हो | अमर |
28 | जो सुना हुआ न हो | अश्रव्य |
29 | ऊपर कहा हुआ | उपर्युक्त |
30 | ऊपर आने वाला श्वास | उच्छवास |
31 | ऊपर की ओर जाने वाली | उर्ध्वगामी |
32 | ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस | उर्ध्वश्वास |
33 | उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला | औपचारिक |
34 | उच्च न्यायालय का न्यायाधीश | न्यायमूर्ति |
35 | उपकार के प्रति किया गया उपकार | प्रत्युपकार |
36 | ऊपर कहा हुआ | उपर्युक्त |
37 | ऊपर लिखा गया | उपरिलिखित |
38 | उतरती युवावस्था का | अधेर |
39 | उत्तर दिशा | उदीची |
40 | उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह | अनुलोमविवाह |
41 | उसी समय का | तत्कालीन |
42 | किसी पद का उम्मीदवार | प्रत्याशी |
43 | कीर्तिमान पुरुष | यशस्वी |
44 | कम खर्च करने वाला | मितव्ययी |
45 | कम जानने वाला | अल्पज्ञ |
46 | कम बोलनेवाला | मितभाषी |
47 | कम अक्ल वाला | अल्पबुद्धि |
48 | कठिनाई से समझने योग्य | दुर्बोध |
49 | कल्पना से परे हो | कल्पनातीत |
50 | किसी की हँसी उड़ाना | उपहास |
51 | कुछ दिनों तक बने रहने वाला | टिकाऊ |
52 | किसी बात को बढ़ा | अतिशयोक्ति |
53 | कठिनाई से प्राप्त होने वाला | दुर्लभ |
54 | किसी पद का उम्मीदवार | प्रत्याशी |
55 | किसी विषय को विशेष रूप से जानने वाला | विशेषज्ञ |
56 | किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योग | स्पर्द्धा |
57 | क्रम के अनुसार | यथाक्रम |
58 | कार्य करने वाले | कार्यकर्ता |
59 | करने योग्य | करणीय,कर्तव्य |
60 | किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा | अंतःकथा |
61 | कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार |
62 | किसी पक्ष का समर्थन करने वाला | अधिवक्ता |
63 | किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
64 | किसी सभा, संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
65 | किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता | अनुदान |
66 | किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
67 | किसी व्यक्ति या सिद्धांत का समर्थन करने वाला | अनुयायी |
68 | किसी कार्य को बार | अभ्यास |
69 | किसी वस्तु का भीतरी भाग | अभ्यन्तर |
70 | किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
71 | किसी प्राणी को न मारना | अहिंसा |
72 | कुबेर की नगरी | अलकापुरी |
73 | किसी छोटे से प्रसन्न हो उसका उपकार करना | अनुग्रह |
74 | किसी के दुःख से दुखी होकर उस पर दया करना | अनुकम्पा |
75 | किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत | अभिनन्दन |
76 | किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा | अभिलापा |
77 | किसी के शरीर की रक्षा करने वाला | अंगरक्षक |
78 | किसी को भय से बचाने का वचन देना | अभयदान |
79 | केवल फल खाकर रहने वाला | फलाहारी |
80 | किसी कलाकार की कलापूर्ण रचना | कलाकृति |
81 | करने की इच्छा | चिकीर्षा |
82 | कुबेर का बगीचा | चैत्ररथ |
83 | कुबेर का पुत्र | नलकूबर |
84 | कुबेर का विमान | पुष्पक |
85 | कच्चे मांस की गंध | विस्र |
86 | कमल के समान गहरा लाल रंग | शोण |
87 | काला पीला मिला रंग | कपिश |
88 | केंचुए की स्त्री | शिली |
89 | कुएँ की जगत | वीनाह |
90 | किसी के पास रखी हुई दूसरे की सम्पत्ति | थाती/न्यास |
91 | केवल वर्षा पर निर्भर | बारानी |
92 | कलम की कमाई खाने वाले | मसिजीवी |
93 | कुएँ के मेढ़क के समान संकीर्ण बुद्धिवाला | कूपमंडुक |
94 | कालापानी की सजा पाया कैदी | दामुलकैदी |
95 | किसी काम में दखल देना | हस्तक्षेप |
96 | कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष | कलंक |
97 | कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य कराने का समझौता | संविदा |
98 | खाने से बचा हुआ जूठा भोजन | उच्छिष्ट |
99 | खाने योग्य पदार्थ | खाद्य |
100 | खाने की इच्छा | बुभुक्षा |
101 | खून से रंगा हुआ | रक्तरंजित |
102 | खेलना का मैदान | क्रीड़ास्थल |
103 | घास छीलने वाला | घसियारा |
104 | घास खाने वाले | तृणभोजी |
105 | घूस लेने वाला/रिश्वत लेने वाला | घूसखोर/रिश्वतखोर |
106 | घुलने योग्य पदार्थ | घुलनशील |
107 | घृणा करने योग्य | घृणास्पद |
108 | दूर की सोचने वाला | दूरदर्शी |
109 | दुसरे देश से अपने देश में समान आना | आयात |
110 | दूसरों की बातों में दखल देना | हस्तक्षेप |
111 | दिल से होने वाला | हार्दिक |
112 | दया करने वाला | दयालु |
113 | दूसरों पर उपकार करने वाला | उपकारी |
114 | दूसरों के दोष को खोजने वाला | छिद्रान्वेषी |
115 | दूसरे के पीछे चलने वाला | अनुचर |
116 | दुखांत नाटक | त्रासदी |
117 | दर्द से भरा हुआ | दर्दनाक |
118 | देखने योग्य | दर्शनीय |
119 | दूसरों की बातों में दखल देना | हस्तक्षेप |
120 | दिल से होने वाला | हार्दिक |
121 | दो बार जन्म लेने वाले | द्विज |
122 | दुःख देनेवाला | दुःखद |
123 | दर्शन के योग्य | दर्शनीय |
124 | दिन पर दिन | दिनानुदिन |
125 | द्रुपद की पुत्री | द्रौपदी |
126 | द्रुत गमन करनेवाला | द्रुतगामी |
127 | दाव (जंगल) का अनल (आग) | दावानल |
128 | दूसरों के गुणों में दोष ढूँढने की वृत्ति का न होना | अनसूया |
129 | दोपहर के बाद का समय | अपराह्न |
130 | देश के लिए अपने प्राण देने वाला | शहीद |
131 | द्वार या आँगन के फर्श पर रंगों से चित्र बनाने या चौक पूरने की कला | अल्पना |
132 | दूसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना | आत्मोत्सर्ग |
133 | देश में विदेश से माल आने की क्रिया | आयात |
134 | दूसरों की उन्नति को न देख सकना | ईष्र्या |
135 | दूसरों के दोषों को खोजना | छिद्रान्वेषण |
136 | दिन रात ठाढ़े (खड़े) रहने वाले साधु | ठाढ़ेश्वरी |
137 | दस वर्षो का समय | दशक |
138 | दाव (जंगल) में लगने वाली आग | दावानल |
139 | दिन पर दिन | दिनोदिन |
140 | दो बार जन्म लेने वाला | द्विज |
141 | देने की इच्छा | दित्सा |
142 | दैव या प्रारब्ध संबंधी बातें जानने वाला | देवज्ञ |
143 | दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जाने वाली नायिका | दिवाअभिसारिका |
144 | दशरथ का पुत्र | दशरथि |
145 | देखने की इच्छा | दिदृक्ष |
146 | दण्ड दिये जाने योग्य | दण्डनीय |
147 | दो भाषाएं बोलने वाला | द्विभाषी |
148 | दो वेदों को जानने वाला | द्विवेदी |
149 | देवताओं पर चढ़ाने हेतु बनाया गया दही, घी, जल, चीनी, और शहद का मिश्रण | मधुपर्क |
150 | दूसरे के स्थान पर काम करने वाला | स्थानापन्न |
151 | दैहिक, दैविक व भौतिक ताप या कष्ट | त्रिताप |
152 | दीवार पर बने हुए चित्र | भित्तिचित्र |
153 | दूसरे के मन की बात जानने वाला | अन्तर्यामी |
154 | दूसरे के अन्दर की गहराई ताड़नेवाला | अन्तर्दर्शी |
155 | दूध पिलाने वाली धाय | अन्ना |
156 | देह का दाहिना भाग | अपसव्य |
157 | दर्पण जड़ी अँगूठी, जिसे स्त्रियाँ अँगूठे में पहनती हैं | आरसी |
158 | दो दिशाओं के बीच की दिशा | उपदिशा |
159 | दो बातों या कामों में से एक | वैकल्पिक |
160 | दूर से मन को आकर्षित करनेवाली गंध | निर्हारी |
161 | दुःख, भय आदि के कारण उत्पत्र ध्वनि | काकु |
162 | द्वीप में जन्मा | द्वैपायन |
163 | दक्षिण दिशा | अवाची |
164 | दो या तीन बार कहना | आम्रेडित |
165 | दागकर छोड़ा गया साँड़ | अंकिल |
166 | दूसरे के हाथ में गया हुआ | हस्तांतरित |
167 | जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो | अष्टाध्यायी |
168 | जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो | अनिर्वचनीय |
169 | अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात | अतिशयोक्ति |
170 | सबसे आगे रहने वाला | अग्रणी |
171 | जो पहले जन्मा हो | अग्रज |
172 | जो बाद मे जन्मा हो | अनुज |
173 | जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके | अगोचर |
174 | जिसका पता न हो | अज्ञात |
175 | आगे आने वाला | आगामी |
176 | अण्डे से जन्म लेने वाला | अण्डज |
177 | जो छूने योग्य न हो | अछूत |
178 | जो छुआ न गया हो | अछूता |
179 | जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
180 | जो अपनी बात से टले नही | अटल |
181 | आवश्यकता से अधिक बरसात- अतिवृष्टि | अतिवृष्टि |
182 | बरसात बिल्कुल न होना | अनावृष्टि |
183 | बहुत कम बरसात होना | अल्पवृष्टि |
184 | इंद्रियोँ की पहुँच से बाहर | अतीन्द्रिय/इंद्रियातीत |
185 | सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
186 | जो बीत गया हो | अतीत |
187 | जिसकी गहराई का पता न लग सके | अथाह |
188 | आगे का विचार न कर सकने वाला | अदूरदर्शी |
189 | जो आज तक से सम्बन्ध रखता है | अद्यतन |
190 | आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो | अध्यादेश |
191 | जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो | अधिकृत |
192 | वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी हो | अधिसूचना |
193 | विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम | अधिनियम |
194 | अविवाहित महिला | अनूढ़ा |
195 | वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो | अध्यूढ़ा |
196 | दूसरे की विवाहित स्त्री | अन्योढ़ा |
197 | गुरु के पास रहकर पढ़ने वाला | अन्तेवासी |
198 | पहाड़ के ऊपर की समतल जमीन | अधित्यका |
199 | जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित है | अधोहस्ताक्षरकर्ता |
200 | महल का वह भाग जहाँ रानियाँ निवास करती हैँ | अंतःपुर/रनिवास |
201 | जिसे किसी बात का पता न हो | अनभिज्ञ/अज्ञ |
202 | जिसका आदर न किया गया हो | अनादृत |
203 | जिसका मन कहीँ अन्यत्र लगा हो | अन्यमनस्क |
204 | जिसके पास कुछ न हो अर्थात् दरिद्र | अकिँचन |
205 | जो कभी मरता न हो | अमर |
206 | जो सुना हुआ न हो | अश्रव्य |
207 | जिसको भेदा न जा सके | अभेद्य |
208 | जो साधा न जा सके | असाध्य |
209 | जो चीज इस संसार मेँ न हो | अलौकिक |
210 | जो बाह्य संसार के ज्ञान से अनभिज्ञ हो | अलोकज्ञ |
211 | जिसे लाँघा न जा सके | अलंघनीय |
पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)
नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण (Saral Hindi Vyakaran) पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने कई सालों के सफल अनुभव और ज्ञान पर आधारित “हिंदी भाषा और व्याकरण” की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री साझा करते हैं।
यहाँ हम हमेशा आपको “हिंदी भाषा एवं व्याकरण” की पूर्णतया अद्यतित और उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। ताकि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें। हमने एक नए दृष्टिकोण से हिंदी भाषा और व्याकरण को समझने का प्रयास किया है और इसे बार-बार अभ्यास से सीखने का एक सरल तरीका विकसित किया है।
हम आप सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। आइये – साथ मिलकर “हिंदी भाषा और व्याकरण” में अभूतपूर्व सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं!
धन्यवाद।