अपना हिंदी व्याकरण ज्ञान परखने के लिए हल करें विगत वर्षों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RAS, Patwar आदि परीक्षाओं में पूछे गए ‘लोकोक्ति मुहावरे’ पर आधारित यह शानदार क्विज़। यहां आपको रोचक सवालों के साथ सही उत्तर भी मिलेंगे, जो न केवल आपकी भाषा समझ को बढ़ाएंगे बल्कि आगामी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करेंगे। इस क्विज़ में ‘Lokokti Muhavare’ के कठिन सवालों के साथ उनकी गहराई को समझने का अवसर प्राप्त करें। इसे जरूर हल करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें!”
Lokokti Muhavare MCQ (हिन्दी में)
1. अंगारे उगलना मुहावरे का सही अर्थ है?
(पटवार भर्ती परीक्षा 2011)
(अ) कठोर वचन कहना
(ब) मुंह से अंगारे निकलना
(स) ज्वालामुखी फूट पड़ना
(द) आग का फैल जाना
2.”अंधे के हाथ बटेर लगना” लोकोक्ति का सही अर्थ है?
(पटवार 2011, 2013, RAS 2001)
(अ) बिना ताकत की प्राप्ति
(ब) आयोग को अनायास उत्तम वस्तु मिलना
(स) बिना आंख के प्राप्त करना
(द) बिना आंख के पक्षी को मारना
3. “द्रोपदी का क्या” मुहावरे का सही अर्थ है?
(JLO 2023, पटवार 2011, RAS 1982)
(अ) असीमित होना
(ब) सब तरह से बुरा होना
(स) अपमान होना
(द) युद्ध की तैयारी होना
4. “कहां राजा भोज कहां गंगू तेली” लोकोक्ति का सही अर्थ है?
(पटवार भर्ती परीक्षा 2011)
(अ) आकाश पाताल का अंतर होना
(ब) बराबरी करना
(स) अत्यधिक मित्रता
(द) बहुत दूर की बात
5. “आंखों में चर्बी छाना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) नींद आना
(ब) घमंड होना
(स) आंखों में दर्द होना
(द) कमजोर दृष्टि होना
6. “हाथों के तोते उड़ना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) पक्षी पकड़ना
(ब) स्तब्ध रहना
(स) किसी पर हंसना
(द) खेल हार जाना

7. “नाक का बाल होना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) अधिक प्यार होना
(ब) जलन होना
(स) सम्मान देना
(द) चिढ़ाना

8. “पानी पी-पीकर कोसना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) गलियां बकते जाना
(ब) किसी को डराना
(स) निराश करना
(द) बार-बार माफी मांगना

9. “तेल देखो, तेल की धार देखो” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) काम जल्दी करना
(ब) धैर्य और सावधानी से काम लेना
(स) झूठ बोलना
(द) आलस्य करना
10. “नक्कार खाने में तूती की आवाज” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) किसी की बात न सुनना
(ब) शक्तिशाली के सामने कमजोर की बात न सुनी जाना
(स) किसी की नकल करना
(द) धीमे स्वर में बात करना
11. “मुद्दई सुस्त, गवाह चुस्त” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) मुख्य व्यक्ति की निष्क्रियता और सहायक की सक्रियता
(ब) मुख्य व्यक्ति का डरपोक होना
(स) सहायक का बहाना बनाना
(द) मुख्य व्यक्ति की चालाकी

12. “सूत न कपास, जुलाहे के लट्ठम-लट्ठा” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2018)
(अ) अकारण झगड़ा
(ब) सूत और कपास का न होना
(स) मेहनत के बिना फल मिलना
(द) फालतू बात करना

13. प्रभुता पाहि काहि मद नाहि लोकोक्ति का सही अर्थ हैं?
(Patwar 2011)
(अ) उच्च स्वप्न देखना
(ब) मन कि इच्छा पूरी करना
(स) उच्च पद प्राप्त करके किसे घमंड नहीं होता
(द) घमंडी हो जाना
14. कलेजा फटना मुहावरे का सही अर्थ है?
(Patwar 2011)
(अ) हृदय का विदीर्ण हो जाना
(ब) असहनीय दुख होना
(स) मृत्यु हो जाना
(द) हृदय कमजोर हो जाना
15. “अक्ल का दुश्मन” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) चालाक व्यक्ति
(ब) निपट मूर्ख
(स) धोखेबाज
(द) बहादुर व्यक्ति
16. “आंखें चार होना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) प्रेम करना शुरू करना
(ब) आश्चर्यचकित होना
(स) नफरत करना
(द) किसी को चुनौती देना
17. “काठ का उल्लू” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) चालाक व्यक्ति
(ब) निपट मूर्ख
(स) डरपोक
(द) ढोंगी
18. “जड़ जमाना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) किसी कार्य में सफलता पाना
(ब) किसी कार्य में जमना और मजबूत होना
(स) आलसी होना
(द) स्थान बदलना
19. “आगे कुआं पीछे खाई” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) कठिन कार्य करना
(ब) दोनों ओर संकट होना
(स) सही निर्णय लेना
(द) हार मान लेना
20. “आधा तीतर आधा बटेर” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) अनमेल योग
(ब) संपूर्णता होना
(स) स्थायित्व पाना
(द) सफलता का अनुभव
21. “कर ले सो काम, भजले सो राम” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) अपने लिए सोचना
(ब) समय पर जो कर लिया वही अपना है
(स) जीवन का आनंद लेना
(द) दूसरों की सहायता करना
22. “तबले की बला बंदर के सिर” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2016)
(अ) किसी एक पर अन्य का दोष मढ़ देना
(ब) किसी को जबरदस्ती काम में लगाना
(स) असफलता का कारण बनना
(द) दूसरों का काम खुद करना
23. “अपने पैरों पर खड़ा होना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2013)
(अ) सहायता मांगना
(ब) स्वावलंबी होना
(स) अकेला रहना
(द) आत्मनिर्भरता खोना
24. “ठोकर लगना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2013)
(अ) गिर जाना
(ब) समझ में आना
(स) असफलता पाना
(द) जीवन में दुख सहना
25. “कलई खुलना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2013)
(अ) किसी की वास्तविकता सामने आना
(ब) कोई नई चीज बनाना
(स) कमजोर होना
(द) गलत निर्णय लेना
26. “खून-पसीना एक करना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(RAS 2013)
(अ) कड़ी मेहनत करना
(ब) अन्य की सहायता करना
(स) असफलता का सामना करना
(द) एक साथ दो काम करना
27. “मिथ्या आडंबर” के अर्थ में किस लोकोक्ति का प्रयोग होता है?
(अ) रंगे सियार
(ब) ऊंची दुकान फीका पकवान
(स) अपनी ढफली अपना राग
(द) ऊंट के मुंह में जीरा
28. “चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(अ) जीवन से अधिक धन को महत्व देना
(ब) कठोर परिश्रम करना
(स) जीवन को महत्व देना
(द) साहस दिखाना
29. “काला अक्षर भैंस बराबर” लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(अ) अनपढ़ होना
(ब) काले अक्षरों को पढ़ना
(स) मूर्ख होना
(द) किसी को अपमानित करना

नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने वर्षों के अनुभव और ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा एवं व्याकरण की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री के साथ-साथ अब आपके लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी ताज़ा अपडेट और नोटिफिकेशन भी लेकर आए हैं।
हमारा उद्देश्य है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक, अद्यतित और उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो। यहाँ आपको न केवल हिंदी व्याकरण के सरल और स्पष्ट नोट्स मिलेंगे, बल्कि SSC, Railway, Banking, Defence और अन्य सरकारी नौकरियों की अधिसूचनाएँ भी सबसे पहले प्राप्त होंगी।
आइए, हम मिलकर हिंदी व्याकरण की गहराई को समझें और साथ ही सरकारी नौकरी की राह को आसान बनाएं। सफलता की इस यात्रा में हम आपके विश्वसनीय साथी हैं।
धन्यवाद।