विलोम का शाब्दिक अर्थ होता है – उलटा, विपरीत, रीति-विरूद्ध।
विलोम शब्दों का उपयोग भाषा को अधिक प्रभावशाली और स्पष्ट बनाने के लिए किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, RPSC, CTET, तथा स्कूल स्तर पर विभिन्न परीक्षाओं में विलोम शब्दों से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हम लेकर आयें हैं 200+ विलोम शब्दों की सूची, उनके अर्थ, उदाहरण, और महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।
विलोम शब्द परिभाषा
सांसारिक, सामाजिक, क्रिया-कलाप, भाव आदि के विपरीत रूप, भाव आदि को प्रकट करने वाले शब्दों को भाषा में विलाेम शब्द (Vilom Shabd) कहा जाता है। ये हिन्दी में या तो अपने मूल रूप में ही विद्यमान हैं। अर्थात् ये वे शब्द होते हैं जिनके अर्थ एक दूसरे के विपरीत होते हैं।
दूसरे एवं आसान शब्दों में कहें तो, जिस शब्द के द्वारा हमें उसके ‘विपरीत’ अर्थ का पता चलता है, उसे विलोम शब्द कहते हैं।
उदाहरण:-
अच्छा – बुरा
बड़ा – छोटा
गर्म – ठंडा
ऊंचा – नीचा
प्यार – नफरत
शांति – युद्ध
दिन — रात
सुख — दुख
प्रेम — घृणा
अमीर — गरीब
विलोम शब्दों के प्रकार
पूर्ण विलोम: ये शब्द एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत होते हैं, जैसे सच और झूठ।
अंशिक विलोम: ये शब्द एक दूसरे के विपरीत होते हैं, लेकिन कुछ हद तक समानता भी रखते हैं, जैसे अच्छा और बुरा।
सापेक्ष विलोम: ये शब्द एक दूसरे के विपरीत होते हैं, लेकिन यह विरोध संदर्भ पर निर्भर करता है, जैसे बड़ा और छोटा।
“भ” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
भावी का विलोम शब्द
अतीत
भिक्षुक का विलोम शब्द
दाता
भीत का विलोम शब्द
निर्भीक/अभीत
भीड़ का विलोम शब्द
एकांत
भद्र का विलोम शब्द
अभद्र
“म” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
मग्न का विलोम शब्द
दुखी/ऊपर/ऊपरी
मानवीय का विलोम शब्द
अमानवीय
मानव का विलोम शब्द
दानव
मुख्य का विलोम शब्द
गौण
मरण का विलोम शब्द
जीवन
महीन का विलोम शब्द
मोटा
मित्र का विलोम शब्द
अमित्र/शत्रु
परिमित का विलोम शब्द
अपरिमित
मनुज का विलोम शब्द
दनुज
महँगा का विलोम शब्द
सस्ता
मौखिक का विलोम शब्द
लिखित
मेहमान का विलोम शब्द
मेजबान
मधुर का विलोम शब्द
कटु
“य” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
यौवन का विलोम शब्द
वार्धक्य
यूयम् का विलोम शब्द
वयम्
यश का विलोम शब्द
अपयश
युद्ध का विलोम शब्द
शांति
योग्य का विलोम शब्द
अयोग्य
यथार्थ का विलोम शब्द
मिथ्या/आदर्श/कल्पित
“र” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
रंक का विलोम शब्द
राजा
रक्षण का विलोम शब्द
भक्षण
राग का विलोम शब्द
द्वेष
राक्षस का विलोम शब्द
देवता
रोगी का विलोम शब्द
नीरोग
रंजन का विलोम शब्द
निरंजन
“ल” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
ललित का विलोम शब्द
कुरूप
लजीला का विलोम शब्द
निर्लज्ज
लाघव का विलोम शब्द
गौरव
लोक का विलोम शब्द
परलोक
“व” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
वंद्य का विलोम शब्द
निंद्य
वरदान का विलोम शब्द
अभिशाप/शाप
व्यास का विलोम शब्द
समास
विद्वान का विलोम शब्द
मूर्ख
विजय का विलोम शब्द
पराजय
विधवा का विलोम शब्द
सधवा
विनीत का विलोम शब्द
दुविनीत/उद्दण्ड
वृष्टि का विलोम शब्द
अनावृष्टि
वृद्धीकरण का विलोम शब्द
संक्षेपण
वैयक्ति का विलोम शब्द
निर्वैयक्ति
विक्रय का विलोम शब्द
क्रय
“श” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
श्याम का विलोम शब्द
श्वेत
श्लील का विलोम शब्द
अश्लील
श्रीगणेश का विलोम शब्द
इति
शकुन का विलोम शब्द
अपशकुन
शुष्क का विलोम शब्द
आर्द्र
शोक का विलोम शब्द
हर्ष
शूल का विलोम शब्द
पुष्प
शोषक का विलोम शब्द
शोषित
श्लाघा का विलोम शब्द
निंदा
शयन का विलोम शब्द
जागरण
“स” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
संकुचन का विलोम शब्द
प्रस्फुटन
सजीव का विलोम शब्द
निर्जीव
सम्मान का विलोम शब्द
अपमान
सादर का विलोम शब्द
निरादर
संग्रह का विलोम शब्द
व्यय
स्थूल का विलोम शब्द
सूक्ष्म
स्थावर का विलोम शब्द
जंगम
स्वतंत्र का विलोम शब्द
परतंत्र
स्वदेश का विलोम शब्द
परदेश
सजल का विलोम शब्द
निजर्ल
सैनिक का विलोम शब्द
असैनिक
सुगंध का विलोम शब्द
दुर्गंध
सूक्ष्म का विलोम शब्द
स्थूल
सानंद का विलोम शब्द
निरानंद
सुफल का विलोम शब्द
दुष्फल/कुफल
सुबुद्धि का विलोम शब्द
दुबुर्द्धि
सुरीति का विलोम शब्द
कुरीति
स्तुत्य का विलोम शब्द
निंद्य
संधि का विलोम शब्द
विग्रह
“ह” से प्रारंभ होने वाले शब्दों के विलोम शब्द (Vilom Shabd)
हँसी/हास का विलोम शब्द
रुदन
हृस्व का विलोम शब्द
दीर्घ
हुंकार का विलोम शब्द
मिमियाहट/घिघियाहट
हिंसा का विलोम शब्द
अहिंसा
हर्ष का विलोम शब्द
विषाद
हित का विलोम शब्द
अहित
अन्य विलोम शब्द
क्षणिक
शाश्वत
ज्ञात
अज्ञात
विलोम शब्द हिंदी भाषा की समझ को गहराई देते हैं। ये न केवल शब्द भंडार बढ़ाते हैं बल्कि अभिव्यक्ति को भी सशक्त बनाते हैं। इस लेख में दी गई विलोम शब्दों की सूची और महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आपकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को निश्चित रूप से मजबूत करेंगे।
नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने वर्षों के अनुभव और ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा एवं व्याकरण की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री के साथ-साथ अब आपके लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) से जुड़ी ताज़ा अपडेट और नोटिफिकेशन भी लेकर आए हैं।
हमारा उद्देश्य है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक, अद्यतित और उपयोगी सामग्री उपलब्ध हो। यहाँ आपको न केवल हिंदी व्याकरण के सरल और स्पष्ट नोट्स मिलेंगे, बल्कि SSC, Railway, Banking, Defence और अन्य सरकारी नौकरियों की अधिसूचनाएँ भी सबसे पहले प्राप्त होंगी।
आइए, हम मिलकर हिंदी व्याकरण की गहराई को समझें और साथ ही सरकारी नौकरी की राह को आसान बनाएं। सफलता की इस यात्रा में हम आपके विश्वसनीय साथी हैं।
धन्यवाद।