अधिसूचना का अर्थ होता है- आधिकारिक सूचना।
किसी सूचना को आधिकारिक तौर पर प्रेषित करने को ही अधिसूचना (Adhisuchana) कहते है।
विषय सूची:
अधिसूचना संबंधी नियम (Adhisuchana Ke Niyam)
- सरकार के राजपत्र (गजट) में प्रकाशित की जाने वाली ऐसी सूचनाएँ जिनका अक्षरस पालन किया जाना अनिवार्य होता है, अधिसूचना (Adhisuchana) कहलाती हैं।
- राजपत्रों में सामान्यतः सरकारी नियम, आदेष, चेतावनी, नियुक्ति , पद मुक्ति, प्रतिनियुक्ति, स्थानान्तरण, वेतन वृद्धि, सेवानिवृति, भूमि अधिग्रहण, चुनाव आदि से सम्बन्धित सूचनाएँ प्रकाशित की जाती है।
- इनके अलावा कार्य प्रभार, कार्यवाहक अधिकार, कार्यक्षेत्र आदि की सूचनाएँ भी अधिसूचना (Adhisuchana) द्वारा ही दी जाती है।
- प्रत्येक अधिसूचना (Adhisuchana) राज्य में राज्यपाल की आज्ञा से जारी होती है तथा राजपत्र में प्रकाशित की जाती है।
- कोई भी अधिसूचना न्यूनतम 15 दिवस के लिए तथा अधिकतम एक बार में 6 माह के लिए जारी की जा सकती है किन्तु इसे 6-6 माह के लिए दो बार और बढाया जा सकता है। अतः एक अधिसूचना अधिकतम 18 माह तक ही जारी रह सकती है। इसके अतिरिक्त प्रभावी रहने की गुंजाइश नहीं है।
- किसी भी अधिसूचना को जितने समय के लिए जारी किया जा रहा है उस समय का अंकन अधिसूचना में जारी किया जाता है तथा इस अवधि की समाप्ति पर अधिसूचना का प्रभाव स्वतः ही समाप्त हो जाता है।
अधिसूचना और विज्ञप्ति में अन्तर
विज्ञप्ति अधिसूचना से भिन्न होती है। अधिसूचना प्रकाशित करने के पीछे वैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है और उसे सरकारी राजपत्र में प्रकाशित करवाना आवश्यक होता है जबकि विज्ञप्ति में इस प्रकार को कोई प्रतिबन्ध नहीं होता है।
विशेषता | अधिसूचना (Adhisuchana) | विज्ञप्ति (Vigyapti) |
---|---|---|
परिभाषा | अधिसूचना वह दस्तावेज है जो वैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रकाशित की जाती है। | विज्ञप्ति वह दस्तावेज है जो जानकारी या समाचार को प्रचारित करने के लिए जारी की जाती है। |
प्रकाशन | सरकारी राजपत्र में प्रकाशित करवाना आवश्यक होता है। | मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रकाशित की जाती है, राजपत्र में प्रकाशित करना आवश्यक नहीं। |
उद्देश्य | कानून, नियम या सरकारी आदेश की जानकारी देना। | घटना, उत्पाद, सेवा, या संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना। |
वैधानिक दायित्व | हां, वैधानिक दायित्वों का पालन करना आवश्यक। | नहीं, कोई वैधानिक दायित्व नहीं होता। |
उदाहरण | नए कानून की अधिसूचना, नियमों में बदलाव की जानकारी। | नए उत्पाद की लॉन्च, किसी इवेंट की जानकारी। |
अधिसूचना का प्रारूप/नमूना (Adhisuchna Prarup/Format)
सरकार का नाम
कार्यकाल/विभाग का नाम, स्थान।
प. क्र.-…… दिनांक……….
अधिसूचना
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………. यह अधिसूचना दिनांक…………. से दिनांक………………. तक प्रभावी रहेगी।
आज्ञा से राज्यपाल महोदय
हस्ताक्षर (नाम)
पद
प. क्र.-…… दिनांक……….
प्रतिलिपि-सूचनार्थ व आवश्यक कार्यवाही हेतु-
- ……………………
- ……………………
- ……………………
- …………………….
हस्ताक्षर (नाम)
पद
अधिसूचना के उदाहरण (Adhisuchna Ke Udaharan)
राजस्थान सरकार
कार्यलय, राजस्व विभाग शासन सचिवालय,
जयपुर।
प.क्र-4 (क)/रा. वि. शा. स./ज./2024 10 मार्च, 2024
अधिसूचना
राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा-3 की उपधारा 16 (1) सपठित धारा 16 (4) की उपधारा 3 (ख) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भू नामान्तरण जो कि ग्राम पंचायतों को प्रदत्त शक्तियों से अनुशंसित था, के स्थान पर समस्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के अधिकार क्षेत्र में होगा।
2. यह सूचना दिनांक 15 मार्च, 2016 से 14 जून, 2016 तक प्रभावी रहेगी ।
आज्ञा से
राज्यपाल महोदय
हस्ताक्षर ( क ख ग)
उपशासन सचिव,
शासन सचिवालय, जयपुर।
प.क्र-4 (क)/रा. वि. शा. स./ज./2024 10 मार्च, 2024
प्रतिलिपि – सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु-
- निजी सचिव, मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार।
- निजी सचिव, राजस्व सचिव, राजस्थान सरकार।
- समस्त जिला कलेक्टर, राजस्थान सरकार।
- निदेशक, राजकीय मुद्रणालय, जयपुर को अधिसूचना की एक प्रति भेजकर लेख है कि अधिसूचना का प्रकाषन आगामी राजपत्र में किया जाए।
हस्ताक्षर ( क ख ग)
उपशासन सचिव
शासन सचिवालय
जयपुर।
✨ डाउनलोड: अधिसूचना का प्रारूप एवं अधिसूचना उदाहरण (PDF) 📥
प्रश्न (1): विद्युत विभाग जयपुर की ओर से विद्युत कटौती के संबंध में जारी अधिसूचना का एक प्रारूप तैयार कीजिए। (10 अंक) RAS मुख्य परीक्षा -पेपर 4 (2016)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: 1 अधिसूचना किसे कहते है ? या अधिसूचना से क्या तात्पर्य है ? या अधिसूचना की परिभाषा ? या अधिसूचना का क्या मतलब होता है ?
उत्तर: जैसा कि अर्थ से ही समझ आता है “अधिसूचना का शाब्दिक अर्थ होता है- आधिकारिक सूचना।” सरकार के राजपत्र (गजट) में प्रकाषित की जाने वाली ऐसी सूचनाएँ जिनका अक्षरस पालन किया जाना अनिवार्य होता है, अधिसूचना (adhisuchana) कहलाती हैं।
प्रश्न: 2 परिपत्र और अधिसूचना की विशेषताएं लिखिए ?
उत्तर: परिपत्र (Circular) और अधिसूचना (Notification) दोनों ही प्रशासनिक और औपचारिक संचार के महत्वपूर्ण साधन हैं, लेकिन इनकी विशेषताएं अलग-अलग होती हैं:
परिपत्र (Circular)
- उद्देश्य: सूचना का प्रसार करना, नीतियों या प्रक्रियाओं में बदलाव की जानकारी देना।
- प्राप्तकर्ता: एक विशिष्ट समूह या संगठन के सदस्य।
- स्वरूप: औपचारिक और विस्तृत, जिसमें सभी संबंधित जानकारी शामिल होती है।
- प्रभाव: आमतौर पर संगठन के भीतर ही सीमित होता है।
- उदाहरण: कार्यालय के समय में बदलाव, नई नीतियों की घोषणा।
अधिसूचना (Notification)
- उद्देश्य: कानूनी या आधिकारिक जानकारी का प्रसार करना।
- प्राप्तकर्ता: व्यापक जनसमूह या सार्वजनिक।
- स्वरूप: संक्षिप्त और स्पष्ट, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत किया जाता है।
- प्रभाव: कानूनी और प्रशासनिक प्रभाव, जो व्यापक क्षेत्र में लागू होता है।
- उदाहरण: सरकारी नियमों में बदलाव, सार्वजनिक घोषणाएं।
प्रश्न: 3 सूचना और अधिसूचना में अंतर लिखिए ?
उत्तर: सूचना (Information) और अधिसूचना (Notification) दोनों ही महत्वपूर्ण संचार साधन हैं, लेकिन इनके उपयोग और उद्देश्य में कुछ अंतर होते हैं:
सूचना (Information)
- उद्देश्य: सामान्य जानकारी प्रदान करना।
- प्राप्तकर्ता: किसी भी व्यक्ति या समूह।
- स्वरूप: विस्तृत और विवरणात्मक।
- प्रभाव: जानकारी देने के लिए, बिना किसी कानूनी या आधिकारिक प्रभाव के।
- उदाहरण: किसी कार्यक्रम की जानकारी, सामान्य घोषणाएं।
सूचना सामान्य जानकारी प्रदान करती है और किसी भी व्यक्ति या समूह को संबोधित होती है, जबकि अधिसूचना कानूनी या आधिकारिक जानकारी का प्रसार करती है और व्यापक जनसमूह को संबोधित होती है। अधिसूचना का कानूनी और प्रशासनिक प्रभाव होता है।
प्रश्न: 4 विज्ञप्ति और अधिसूचना में अंतर बताइए ?
उत्तर: विज्ञप्ति एक औपचारिक घोषणा होती है जो किसी विशेष घटना या जानकारी को सार्वजनिक करती है, जबकि अधिसूचना कानूनी या आधिकारिक जानकारी का प्रसार करती है और इसका कानूनी प्रभाव होता है। विज्ञप्ति आमतौर पर मीडिया के माध्यम से जारी की जाती है, जबकि अधिसूचना सरकारी या प्रशासनिक चैनलों के माध्यम से।

नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने कई सालों के सफल अनुभव और ज्ञान पर आधारित “हिंदी भाषा और व्याकरण” की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री साझा करते हैं।
यहाँ हम हमेशा आपको “हिंदी भाषा एवं व्याकरण” की पूर्णतया अद्यतित और उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। ताकि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें। हमने एक नए दृष्टिकोण से हिंदी भाषा और व्याकरण को समझने का प्रयास किया है और इसे बार-बार अभ्यास से सीखने का एक सरल तरीका विकसित किया है।
हम आप सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। आइये – साथ मिलकर “हिंदी भाषा और व्याकरण” में अभूतपूर्व सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं!
धन्यवाद।