Sandhi Questions Asked in RAS: राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा (Rajasthan Administrative Services Mains Examination) के “पेपर IV – साधारण हिन्दी और साधारण अंग्रेजी”, जिसमें ‘हिन्दी और अंग्रेजी’ भाषाओं के कुल 200 अंकों के 65 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें हिन्दी भाषा के 120 अंकों के प्रश्न शामिल होते हैं, जिनमें से 50 अंकों के प्रश्न हिन्दी व्याकरण और 70 अंकों के प्रश्न विस्तृत होते हैं। यहाँ पर हिन्दी भाषा का हिस्सा 60% था, जो कि इस परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी की रैंक को निर्धारित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं।
इस परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद के लिए हम आपके लिए पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का संकलन लेकर आए हैं।
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2021)
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2018 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2018)
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2016 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2016)
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2013 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2013)
इस आर्टिकल में सरल हिन्दी व्याकरण की टीम ने संधि (Sandhi) से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है। जो कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2021 तथा 2018 में पूछे गये थे। इन परीक्षाओ में मुख्यातया दो ही प्रकार के प्रश्न संधि टॉपिक से पूछे जाते हैं।
- निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए।
- निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए।
चलिए, इन्हे एक नजर से देखते हैं: और यदि आप इससे पहले “संधि, संधि के भेद एवं इनसे संबंधित सभी नियमों” को उदाहरण सहित विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो पढ़ सकते हैं।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2021)
1. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए ?
यह प्रश्न दो भागों में पूछा गया था जिनमे से प्रत्येक भाग में 4-4 शब्दों का संधि विच्छेद पूछा गया था तथा प्रत्येक शब्द के लिए 0.5 अंक निर्धारित किये गये थे।
क्र. सं. | संधि विच्छेद (प्रश्न ) | संधि युक्त पद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | “देवी + अवतरण” की संधि कीजिए | देव्यतरण |
2 | “क्षीर + ओद्न” की संधि कीजिए | क्षीरौदन (दूध में पकाया हुआ चावल) |
3 | “नि + स्नात” की संधि कीजिए | निष्णात (व्यंजन संधि) |
4 | “दिक् + गज” की संधि कीजिए | दिग्गज (व्यंजन संधि) |
5 | “तत् + मय” की संधि कीजिए | तन्मय (व्यंजन संधि) |
6 | “मातृ + आज्ञा” की संधि कीजिए | मात्राज्ञा (यण संधि) |
7 | “प्रति + छाया” की संधि कीजिए | प्रतिच्छाया (व्यंजन संधि) |
8 | “शरत् + ज्योत्स्ना” की संधि कीजिए | शरज्योत्स्ना (व्यंजन संधि) |
2. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए –
क्र. सं. | संधि युक्त पद (प्रश्न) | संधि विच्छेद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | विक्रमाब्द का संधि विच्छेद | विक्रम + अब्द |
2 | हृषीकेश का संधि विच्छेद | हृषिक + ईश |
3 | प्रमाण का संधि विच्छेद | प्र + मान |
4 | कोणार्क का संधि विच्छेद | कोण + अर्क |
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2018 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2018)
1. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए ?
यह प्रश्न दो भागों में पूछा गया था जिनमे से प्रत्येक भाग में 4-4 शब्दों का संधि विच्छेद पूछा गया था तथा प्रत्येक शब्द के लिए 0.5 अंक निर्धारित थे।
क्र. सं. | संधि विच्छेद (प्रश्न) | संधि युक्त पद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | “वर्षा + ऋतु” की संधि कीजिए | वर्षर्तु |
2 | “उत् + श्वास” की संधि कीजिए | उच्छवास |
3 | “प्रति + स्थित” की संधि कीजिए | प्रतिष्ठित |
4 | “गै + अन” की संधि कीजिए | गायन |
5 | “देवी + ऐश्वर्य” की संधि कीजिए | देव्यैश्वर्य |
6 | “मातृ + आज्ञा” की संधि कीजिए | मात्राज्ञा |
7 | “निर् + रव” की संधि कीजिए | नीरव |
8 | “मृद् + मय” की संधि कीजिए | मृण्मय |
2. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए –
क्र. सं. | संधि युक्त पद (प्रश्न) | संधि विच्छेद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | तद्रूप का संधि विच्छेद | तत् + रूप |
2 | चतुष्पथ का संधि विच्छेद | चतु + पथ |
3 | मध्वरि का संधि विच्छेद | मधु + अरि |
4 | ममेतर का संधि विच्छेद | मम + इतर |
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2016 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2016)
1. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए ?
क्र. सं. | संधि विच्छेद (प्रश्न) | संधि युक्त पद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | “चित् + मय “ की संधि कीजिए | चिन्मय |
2 | “गति + अवरोध” की संधि कीजिए | गत्यवरोध |
3 | “प्र + आंगन” की संधि कीजिए | प्रांगण |
4 | “सुधा + अंशु” की संधि कीजिए | सुधांशु |
5 | “भू + ऊर्ध्व “ की संधि कीजिए | भूर्ध्व |
6 | “अनु + छेद” की संधि कीजिए | अनुच्छेद |
7 | “अति + उत्तम” की संधि कीजिए | अत्युत्तम |
8 | “सह + उदर” की संधि कीजिए | सहोदर |
2. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए –
क्र. सं. | संधि युक्त पद (प्रश्न) | संधि विच्छेद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | रामायण का संधि विच्छेद | राम + अयन |
2 | सहोदर का संधि विच्छेद | सह + उदर |
3 | लोकेतर का संधि विच्छेद | लोक + इतर |
4 | ममेतर का संधि विच्छेद | मम + इतर |
5 | सूर्पनखा का संधि विच्छेद | सूर्प + नखा |
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2013 में पूछे गये संधि के प्रश्न (Sandhi Questions Asked in RAS Mains 2013)
1. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए ?
क्र. सं. | संधि विच्छेद (प्रश्न) | संधि युक्त पद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | “उत् +घाटन “ की संधि कीजिए | उद्घाटन |
2 | “सत् + नारी” की संधि कीजिए | सन्नारी |
3 | “लोक + एषणा” की संधि कीजिए | लौकैषणा |
4 | “उत् + शृंखल” की संधि कीजिए | उच्छृंखल |
2. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए –
क्र. सं. | संधि युक्त पद (प्रश्न) | संधि विच्छेद (उत्तर) |
---|---|---|
1 | सार्धशती का संधि विच्छेद | स + अर्धशती |
2 | निष्ठुर का संधि विच्छेद | निः + ठुर |
3 | स्वच्छ का संधि विच्छेद | सु + अच्छा |
4 | निरापद का संधि विच्छेद | निर् + आपद |
जैसा कि देखा गया है – विगत दो राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षाओं 2021 एवं 2018 में संधि टॉपिक से प्रतिवर्ष 3 प्रश्न पूछे गये हैं जो कि 2 अंकों के थे। अर्थात् प्रतिवर्ष 6 अंकों के प्रश्न तो केवल संधि से पूछे जा रहें है। जो इस टॉपिक का महत्व दर्शाता है।
Download: RAS Previous Year`s Question paper

नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने कई सालों के सफल अनुभव और ज्ञान पर आधारित “हिंदी भाषा और व्याकरण” की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री साझा करते हैं।
यहाँ हम हमेशा आपको “हिंदी भाषा एवं व्याकरण” की पूर्णतया अद्यतित और उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। ताकि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें। हमने एक नए दृष्टिकोण से हिंदी भाषा और व्याकरण को समझने का प्रयास किया है और इसे बार-बार अभ्यास से सीखने का एक सरल तरीका विकसित किया है।
हम आप सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। आइये – साथ मिलकर “हिंदी भाषा और व्याकरण” में अभूतपूर्व सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं!
धन्यवाद।