हमारी टीम आपके लिए लगातार हिंदी व्याकरण क्विज़ ला रही है। इसी श्रृंखला में, महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों पर आधारित ‘Paryayvachi Shabd MCQs’ का यह तीसरा भाग प्रस्तुत है। यहाँ हमने विगत वर्षों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए 25 पर्यायवाची शब्द के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी को और भी प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।
देखें:
Paryayvachi Shabd MCQ in Hindi
प्रश्न 1: तुरंग का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) हय
(ब) हंस
(स) बादल
(द) चक्रांग
सही उत्तर: (अ) (हय)
तुरंग अर्थात् घोड़ा के अन्य पर्यायवाची हैं- हय, अश्व, वाजी जबकि चक्रांग – हंस का पर्यायवाची है
प्रश्न 2: अश्म पर्यायवाची निम्नलिखित में से है?
(अ) घर
(ब) हंस
(स) बादल
(द) पत्थर
सही उत्तर: (द) पत्थर
पत्थर के अन्य पर्यायवाची हैं- प्रस्तर, पाषाण, अश्म
प्रश्न 3: गणेश का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) महाकाय
(ब) मोदक प्रिय
(स) विनायक
(द) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: द (उपरोक्त सभी)
गणेश के अन्य पर्यायवाची हैं- लम्बोदर, एकदन्त, मूषक वाहन, गजवदन, गजानन, विनायक, गणपति, विघ्ननाशक, भवानी नन्दन, महाकाय, विघ्नराज, मोदकप्रिय, मोददाता
प्रश्न 4: भृत्य का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) दास
(ब) देवता
(स) नौका
(द) पर्वत
सही उत्तर: अ (दास)
दास के अन्य पर्यायवाची हैं- अनुचर, चाकर, सेवक, नौकर, भृत्य, किंकर, परिचारक
प्रश्न 5: तडाग का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) तालाब
(ब) दास
(स) नदी
(द) पक्षी
सही उत्तर: अ (तालाब)
तालाब के अन्य पर्यायवाची हैं- सरोवर, तडाग, ह्रद, पुष्कर, जलाशय
प्रश्न 6: कपड़ा का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) राजराज
(ब) पद्म
(स) वसन
(द) तुरंग
सही उत्तर: स (वसन)
कपड़ा के अन्य पर्यायवाची हैं- वस्त्र, पट, वसन, अम्बर, चीर
प्रश्न 7: गंगा का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) जाह्नवी
(ब) देवापागा
(स) रजनीपति
(द) अ और ब दोनों
सही उत्तर: द (अ और ब दोनों)
गंगा के अन्य पर्यायवाची हैं- जाह्नवी, देवनदी, सुरसरित, भागीरथी, मन्दाकिनी, देवापागा, ध्रुवनन्दा
प्रश्न 8: पुरंदर किसका पर्यायवाची है?
(अ) गणेश
(ब) इंद्र
(स) ब्रह्मा
(द) विष्णु
सही उत्तर: ब (इंद्र)
इंद्र के अन्य पर्यायवाची हैं- सुरपति, मधवा, पुरन्दर, वासव, महेन्द्र, देवराज
प्रश्न 9: अर्कजा का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) सिन्धु
(ब) यमुना
(स) गंगा
(द) नर्मदा
सही उत्तर: ब (यमुना)
यमुना के अन्य पर्यायवाची हैं- सूर्यसुता, सूर्यतनया, कालिंदी, अर्कजा, कृष्णा
प्रश्न 10: कृशानु का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) असुर
(ब) अनुपम
(स) अग्नि
(द) अश्व
सही उत्तर: स (अग्नि)
अग्नि के अन्य पर्यायवाची हैं- आग, पावक, अनल, वायुसखा, दहन, धूमकेतु, कृशानु
प्रश्न 11: निम्न में से स्पृहा और ईहा किसके पर्यायवाची हैं?
(अ) आश्रम
(ब) इच्छा
(स) किरण
(द) जल
सही उत्तर: ब (इच्छा)
इच्छा के अन्य पर्यायवाची हैं- आकांक्षा, ईप्सा, अभिलाषा, चाह, कामना, मनोरथ, स्पृहा, ईहा, वांछा
प्रश्न 12: चोर का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) मोषक
(ब) कुम्भिल
(स) खनक
(द) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: द (उपरोक्त सभी)
चोर के अन्य पर्यायवाची हैं- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक
प्रश्न 13: दृग किसका पर्यायवाची है?
(अ) आँख
(ब) पत्ता
(स) पेड़
(द) आकाश
सही उत्तर: अ (आँख)
आँख के अन्य पर्यायवाची हैं- नेत्र, लोचन, नयन, चक्षु, दृग, अक्षि, अम्बक, दृष्टि, विलोचन
प्रश्न 14: निम्नलिखित में से अमृत का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) पीयूष
(ब) सुधा
(स) अमिय
(द) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: द (उपरोक्त सभी)
अमृत के अन्य पर्यायवाची हैं- पीयूष, सुधा, अमिय, जीवनोदक
प्रश्न 15: घर (गृह) का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) निलय
(ब) धाम
(स) सुधाधर
(द) अ और ब दोनों
सही उत्तर: द (अ और ब दोनों)
घर के अन्य पर्यायवाची हैं- निकेतन, भवन, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम
प्रश्न 16: रजनीपति किसका पर्यायवाची है?
(अ) रात
(ब) चंद्रमा
(स) सूर्य
(द) तारा
सही उत्तर: ब (चंद्रमा)
चंद्रमा के अन्य पर्यायवाची हैं- चाँद, हिमांशु, सुधाकर, सुधाधर, राकेश, शशि, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि
प्रश्न 17: तोय का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) जल
(ब) चन्द्र
(स) कुबेर
(द) आश्रम
सही उत्तर: अ (जल)
जल के अन्य पर्यायवाची हैं- नीर, सलिल, उदक, पानी, अम्बु, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघ पुष्प
प्रश्न 18: किरण का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) अर्चि
(ब) जाह्नवी
(स) उदक
(द) वारि
सही उत्तर: अ (अर्चि)
किरण के अन्य पर्यायवाची हैं- मरीचि, मयूख, अंशु, कर, रश्मि, प्रभा, गो
प्रश्न 19: निम्नलिखित में से गदहा का पर्यायवाची कौन सा है?
(अ) खर
(ब) बैशाख नन्दन
(स) चक्रीवान्
(द) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: द (उपरोक्त सभी)
गदहा के अन्य पर्यायवाची हैं- खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान्, वैशाख नन्दन
प्रश्न 20: अनुपम का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) अद्वितीय
(ब) शतदल
(स) ह्य
(द) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: अ (अद्वितीय)
अनुपम के अन्य पर्यायवाची हैं- अपूर्व, अनोखा, अद्भुत, अनूठा, अद्वितीय, अतुल
प्रश्न 21: निम्नलिखित में से यक्षराज किसका पर्यायवाची है?
(अ) कमल
(ब) शंकर
(स) इंद्र
(द) कुबेर
सही उत्तर: द (कुबेर)
कुबेर के अन्य पर्यायवाची हैं- कित्ररेश, धनद, धनाधिप, राजराज, कुबेर, यक्षराज
प्रश्न 22: निम्नलिखित में से आम का पर्यायवाची नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा है?
(अ) रसाल
(ब) सहकार
(स) ह्य
(द) अ और ब दोनों
सही उत्तर: द (अ और ब दोनों)
आम के अन्य पर्यायवाची हैं- आम्र, रसाल, अमृतफल, चूत, च्युत, सहकार, अति सौरभ
“Paryayvachi Shabd MCQs” का यह तीसरा भाग, जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है, आपको निश्चित ही पसंद आया होगा। सरल हिंदी व्याकरण की टीम इसी तरह की उपयोगी और ज्ञानवर्धक सामग्री आपके लिए लाती रहेगी। यदि आपको ये “हिन्दी पर्यायवाची शब्द pdf” में चाहिए तो हमें कॉमेंट में लिख सकते हैं। अगले भाग के लिए बने रहें, धन्यवाद!

नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने कई सालों के सफल अनुभव और ज्ञान पर आधारित “हिंदी भाषा और व्याकरण” की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री साझा करते हैं।
यहाँ हम हमेशा आपको “हिंदी भाषा एवं व्याकरण” की पूर्णतया अद्यतित और उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। ताकि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें। हमने एक नए दृष्टिकोण से हिंदी भाषा और व्याकरण को समझने का प्रयास किया है और इसे बार-बार अभ्यास से सीखने का एक सरल तरीका विकसित किया है।
हम आप सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। आइये – साथ मिलकर “हिंदी भाषा और व्याकरण” में अभूतपूर्व सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं!
धन्यवाद।