पर्यायवाची शब्दों का अभ्यास ही हिंदी भाषा में शब्दावली समृद्ध करने का एक उत्कृष्ट तरीका है। यह न केवल भाषा की गहराई को समझने में मदद करता है, बल्कि आपकी लेखन शैली और वाक्पटुता को भी निखारता है। इस ब्लॉग में, “हिंदी व्याकरण क्विज़: Paryayvachi Practice Questions Part 2”, हमने पर्यायवाची शब्दों पर आधारित रोचक प्रश्न और उनके उत्तर प्रस्तुत किए हैं। इस श्रंखला मे यह दूसरा क्विज़ हैं, हम उम्मीद करते हैं कि ये आपकी तैयारी और बेहतर करने में अवश्य सहायक सिद्ध होंगे।
देखें: Paryayvachi (पर्यायवाची शब्द) Practice Questions Part 1
प्रश्न 1: किंकर किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) दु:ख
(ब) दास
(स) देवता
(द) द्रव्य
ब (दास)
दास के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- अनुचर, चाकर, सेवक, नौकर, भृत्य, किंकर, परिचारक
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से तालाब का पर्यायवाची शब्द कौन सा नहीं है?
(अ) तरिणी
(ब) तडाग
(स) पुष्कर
(द) पद्माकर
अ (तरणी)
तालाब के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- सर, सरोवर, तडाग, हद, पुष्कर, जलाशय, पद्माकर जबकि तरिणी नाव की पर्यायवाची शब्द है
प्रश्न 3: अर्कजा किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) सिन्धु
(ब) सरस्वती
(स) यमुना
(द) तालाब
स (यमुना)
यमुना के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- सूर्यसुता, सूर्यतनाया, कालिन्दी, अर्कजा, कृष्णा
प्रश्न 4: निम्नलिखित में से जल का पर्यायवाची शब्द कौन सा नहीं है?
(अ) उदक
(ब) तोय
(स) वारि
(द) सरोवर
द (सरोवर)
जल के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- नीर, सलिल, उदक, पानी, अम्बु, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प
प्रश्न 5: मोषक और कुम्भिल निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) चूहा
(ब) दास
(स) दुख
(द) चोर
द (चोर)
चोर शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक
प्रश्न 6: मृगांक और सारंग निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) चन्द्र
(ब) पुत्री
(स) पटनी
(द) नौका
अ (चन्द्र)
चन्द्र के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- चाँद, चन्द्रमा, हिमांशु, सुधाकर, सुधाधर, राकेश, शशि, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, सुधांशु
प्रश्न 7: वैशाखनन्दन निम्नलिखित में से किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) चन्द्रमा
(ब) गदहा
(स) घोडा
(द) हाथी
ब (गदहा)
गदहा के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन
प्रश्न 8: घर शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) आगार
(ब) आयतन
(स) गेह
(द) उपरोक्त सभी
द (उपरोक्त सभी)
घर शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- गेह, निकेतन, भवन, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम, गृह
प्रश्न 9: निम्नलिखित में से गंगा का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) जलधर
(ब) देवापागा
(स) ध्रुवनन्दा
(द) 2 और 3 दोनों
द (2 और 3 दोनों)
गंगा के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- जाह्नवी, देवनदी, सुरसरित, भागीरथी, मन्दाकिनी, देवापागा, ध्रुवनन्दा
प्रश्न 10: एक दन्त और महाकाय किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) गणेश
(ब) हाथी
(स) शंकर
(द) मुनि
अ (गणेश)
गणेश के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- लम्बोदर, एकदन्त, मूषकवाहन, गजवदन, गजानन, विनायक, गणपति, विघ्ननाशक, भवानीनन्दन, महाकाय, विघ्नराज, मोदकप्रिय, मोददाता
प्रश्न 11: यक्षराज किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) गणेश
(ब) यमराज
(स) कुबेर
(द) हाथी
स (कुबेर)
कुबेर के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- किन्नरेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज
प्रश्न 12: अर्चि किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) सूर्य
(ब) चन्द्रमा
(स) तारा
(द) किरण
द (किरण)
किरण के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- मरीचि, म्यूख, अंशु, कर, रश्मि, प्रभा, अर्चि, गो
प्रश्न 13: सरसिज किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) कमल
(ब) ब्रह्मा
(स) विष्णु
(द) गंगा
अ (कमल)
कमल के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- सरोज, जलज, अब्ज, पंकज, अरविन्द, पद्म, कंज, शतदल, अम्बुज, सरसिज, नलिन, तामरस
प्रश्न 14: पट और वसन किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) वस्त्र
(ब) चोर
(स) सुन्दर
(द) बाण
अ (वस्त्र)
वस्त्र के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- कपड़ा, अम्बर, चीर, पीट, वसन
प्रश्न 15: स्पृहा किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) आनन्द
(ब) इच्छा
(स) चन्द्र
(द) जल
ब (इच्छा)
इच्छा शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- आकांक्षा, ईप्सा, अभिलाषा, चाह, कामना, मनोरथ, स्पृहा, ईहा, वांछा
प्रश्न 16: मधवा किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) हनुमान
(ब) इन्द्र
(स) विष्णु
(द) ब्रह्मा
ब (इन्द्र)
इन्द्र के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- सुरपति, मधवा, पुरन्दर, वासव, महेन्द्र, देवराज
प्रश्न 17: ‘स्तर’ और ‘अखाड़ा’ किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) इच्छा
(ब) आश्रम
(स) घर
(द) कपड़ा
ब (आश्रम)
आश्रम के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- मठ, विहार, कुटी, स्तर, अखाड़ा, संघ
प्रश्न 18: अनंत और अभ्र किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
(अ) आनन्द
(ब) कुबेर
(स) आकाश
(द) पाताल
स (आकाश)
आकाश शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- घौ, व्योम, गगन, अभ्र, अम्बर, नभ, अन्तरिक्ष, आसमान, अनन्त
प्रश्न 19: निम्न में से लोचन शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) शंकर
(ब) पार्वती
(स) आँख
(द) इन्द्र
स (आँख)
आँख के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- नेत्र, लोचन, चक्षु, दृष्टि, अक्षि
प्रश्न 20: तुरंग शब्द किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) घोड़ा
(ब) हाथी
(स) गाय
(द) वानर
अ (घोड़ा)
घोड़ा के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- वानि, हय, घोटक, अश्व, सैन्धव, तुरंग, तुरग
प्रश्न 21: निम्नलिखित में से अनुपम शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) अतुल
(ब) अद्वितीय
(स) अनूठा
(द) उपरोक्त सभी
द (उपरोक्त सभी)
अनुपम शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- अपूर्व, अनोखा, अद्भुत, अनूठा, अद्वितीय, अतुल
प्रश्न 22: निम्नलिखित में से असुर का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) यातुधान
(ब) रजनीचर
(स) स्पृहा
(द) अ और ब दोनों
द (अ और ब दोनों)
असुर के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- यातुधान, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर
प्रश्न 23: ‘अचल’ किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) पर्वत
(ब) देवता
(स) भूमि
(द) असुर
अ (पर्वत)
पर्वत के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- शैल, नग, गिरि, महीधर, स्थिर, दृढ़
प्रश्न 24: निम्नलिखित में से अग्नि का पर्यायवाची शब्द कौन सा है?
(अ) शैल
(ब) अनल
(स) तुरंग
(द) कांतार
ब (अनल)
अग्नि के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- आग, वहिन, पावक, अनल, धूमकेतु, कृशानु, दव, दाहन, ज्वाला, वैश्ववानर, हुताशन
प्रश्न 25: ‘सुधा’ किसका पर्यायवाची शब्द है?
(अ) अमृत
(ब) सुबह
(स) भौंरा
(द) अतिथि
अ (अमृत)
अमृत के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- अमिय, सुधा, मधु, सोम, अमी, पीयूष, जीवनोदक, सुरभोग
निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। अतः “हिंदी व्याकरण क्विज़: Paryayvachi Practice Questions Part 2″ के माध्यम से, हमने शब्दों के पर्यायवाची 25 महत्वपूर्ण और रोचक प्रश्न आपके सामने रखे। ऐसे ही मजेदार क्विज़ हम आपके लिए लगातार ल रहें हैं। अगले भाग के लिए जुड़े रहें, धन्यवाद!

नमस्कार! सरल हिंदी व्याकरण पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम अपने कई सालों के सफल अनुभव और ज्ञान पर आधारित “हिंदी भाषा और व्याकरण” की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री साझा करते हैं।
यहाँ हम हमेशा आपको “हिंदी भाषा एवं व्याकरण” की पूर्णतया अद्यतित और उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। ताकि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें। हमने एक नए दृष्टिकोण से हिंदी भाषा और व्याकरण को समझने का प्रयास किया है और इसे बार-बार अभ्यास से सीखने का एक सरल तरीका विकसित किया है।
हम आप सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। आइये – साथ मिलकर “हिंदी भाषा और व्याकरण” में अभूतपूर्व सफलता की ओर कदम बढ़ाते हैं!
धन्यवाद।